फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सीबीएसई दसवीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा

सीबीएसई दसवीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा

Sun, 04 Jun 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं में लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा
दस के दम में लड़कियां अव्वल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सीबीएसई दसवीं के शनिवार को घोषित परीक्षाफल में लड़कियों ने फिर से लड़कों को पछाड़ते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दून हिल्स एकेडमी के चेयरमैन डा. प्रदीप वर्मा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा है। अवंशिका, वैशाली, प्रगति और मयंक ने 10 सीजीपीए, सचिन पंवार व दीपेंद्र ने 9.6 सीजीपीए, आशुतोष, आस्था, समीर मलिक ने 9.4 सीजीपीए, मौ. नासिर व साद गौर ने 9.2 सीजीपीए प्राप्त किया है। दून वैली स्कूल की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा व चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि छात्रा साक्षा जैन, अवंतिका देव, आशी शर्मा, शगुन शर्मा, प्रतीक्षा गोयल, प्रिया बिष्ट, वाजिहा राव, सलोनी, नमन गोयल, उज्जवल गुप्ता, कशिश त्यागी ने 10 सीजीपीए, यश शर्मा, अब्दुल्ला, तुबा व राओ शोएब ने 9.8 सीजीपीए, स्वाति शर्मा, यशवर्द्धन, तबिश जावेद, गरिमा व सिमरन सिंह ने 9.6 सीजीपीए, रिया चौधरी, अदिती पुंडीर, सौम्या तायल, लव्य, आमना, इशांक भाटिया, कुबेर ठाकुर ने 9.4 सीजीपीए जबकि रमशा, अनन्या व अभिमन्यु ने 9.2 सीजीपीए प्राप्त किया है।
श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि 10वीं में 11 छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया हैं जिनमें कीर्ति, प्रिंसी त्यागी, अभिनव सिंह, आदित्य त्यागी, आलौकिक आत्रेय, अक्षिता आत्रेय, प्राची कश्यप, तुषार आर्य, कनिका राणा, मानसी गर्ग व सुधांशु वशिष्ठ शामिल हैं। जबकि रचित त्यागी ने 9.8 सीजीपीए व हुदा मलिक ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

मेपल्स एकेडमी के प्रधानाचार्य डीके धीमान ने बताया कि आरव त्यागी, अनिताक्षी पुंडीर, अनमोल जैन, हर्षिता मित्तल, इलमा खान, प्रिथिका रस्तौगी, शिवम सिंघल, शिविका त्यागी, सौम्या गुप्ता व वेणु अग्रवाल ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। इनके अलावा अभय तायल ने 9.8 सीजीपीए, आयुष त्यागी व प्रियांक त्यागी ने 9.6 सीजीपीए, प्रशांत पुंडीर ने 9.4 सीजीपीए व मनिकांत त्यागी ने 9.2 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में आफिया 9 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल में टॉपर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूहीन अंसाकी 8.8 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा अतिया कशिश 8.6 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रही। आरके पब्लिक स्कूल के चेयरमैन राजेश चौहान, कुलदीप राणा व प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि छात्र उमंग पुंडीर, इंद्रजीत, प्रिया शर्मा, इरम त्यागी, सार्थक व अर्पित ने 10 सीजीपीए लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि शालू त्यागी व वैष्णवी 9.4 सीजीपीए लेकर द्वितीय तथा दिव्या 9 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान पर रही। बेनिसन स्कूल के प्रबंधक नदीम चौधरी, प्रधानाचार्य नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि कैलाश, रियाज, रितिक व उमेर अख्तर 10 सीजीपीए के साथ स्कूल में प्रथम रहे हैं। इनके अलावा उजमा राओ, फातिमा, उवेश सिद्दीकी, तुबा उस्मानी, अमान, सानिया, दुष्यंत, अजवर , समीर व माज का प्रदर्शन पर उत्कृष्ट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed