{"_id":"5932caae4f1c1b31308b4595","slug":"149650092110-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश् सरकार के खिलाफ सपा खोलेगी मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश् सरकार के खिलाफ सपा खोलेगी मोर्चा
Updated Sat, 03 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा खोलेगी मोर्चा
मेरठ।
सपा की जिला और महानगर की संयुक्त मासिक बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय हुआ कि यदि प्रदेश सरकार ने 85 सरकारी योजनाओं में अल्पसंख्यकों का कोटा समाप्त किया तो उसका खुलकर विरोध होगा। इसके साथ ही पशु खरीद बिक्री पर रोक लगी तो उसके खिलाफ भी आंदोलन होगा।
जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि सदस्यता अभियान को मेरठ जनपद में एतिहासिक बनाना है। शहर विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि जनपद की सातों विधानसभाओं में सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह है। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी ने किया। पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, ज्ञानेंद्र शर्मा, मेघराज यादव, सुरेश यादव, विजयपाल कश्यप, संगीता राहुल, परविंद ईशु, बाबर कस्सार, साजिद, नरेश मलिक, इकराम, वसीम राहुल, निजाम अंसारी, डॉ. विजय राठी, अंकित गौतम, अनुज जावला, रिहान फलावदा, मृदुला यादव, प्रियंका मुदगल, हाजी आरिफ, गजनफर अलवी, आफताब अलवी, जितेंद्र गुर्जर, अमित सिवाच आदि मौजूद रहे।
नवाजिश द्वारा की गई टिप्पणी की निंदा की
बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने कहा कि जिला पंचायत बोर्ड बैठक में नवाजिश मंजूर ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। जिस पर सभी ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि वह सीमा प्रधान के साथ हैं। वहीं अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार के गलत कामों और बढ़ते अपराधों पर संघर्ष शुरू किया जाए।
विज्ञापन
मुख्य बातें
सपा की मासिक बैठक में लिया गया आंदोलन करने का निर्णय