फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुविधा एप पर मिलेगा लोस चुनाव का लाइव रिजल्ट

सुविधा एप पर मिलेगा लोस चुनाव का लाइव रिजल्ट

Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
सुविधा एप पर मिलेगा लोस चुनाव का लाइव रिजल्ट
सुविधा एप पर मिलेगा लोस चुनाव का लाइव रिजल्ट
विज्ञापन

40-40 मिनट में वेबसाइट और एप पर मिलेगा मतगणना परिणाम
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के मतदान खत्म होने से पहले ही मतगणना की तैयारियों को शुरू कर दिया है। मंगलवार को आयोग की आईटी सेल के अधिकारियों ने कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मतगणना की तैयारी को लेकर दिशा निर्देश दिए। चुनाव आयोग द्वारा ‘सुविधा वेबसाइट’ पर 40-40 मिनट में मतगणना का परिणाम अपडेट होता रहेगा। जिससे आम जनता को भी परिणाम से अपडेट रखा जा सके।
कांफ्रेंस में बताया गया कि एक कक्ष में 14 टेबिल मतगणना के लिए होंगी। एक टेबिल निर्वाचन अधिकारी, एक टेबिल कंप्यूटर और एक टेबिल टेबुलेशन के लिए होगी। प्रत्येक राउंड की गणना पूरी होते ही उसे आयोग की वेबसाइट के साथ सुविधा ऐप पर भी अपलोड करना होगा। सीडीओ/नोडल कार्मिक अधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि 16 मई को मतगणना कार्मिकों के लिए पहला रेंडमाइजेशन होगा। 18 और 22 मई को मतगणना कार्मिकों को एसडी सदर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गूगल प्ले स्टोर से एप करें डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर से सुविधा एप डाउनलोड करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा। रजिस्टर्ड करते ही आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी पासवर्ड आएगा। ओटीपी डालने के बाद आप सुविधा एप का उपयोग कर सकेंगे। यही क्रम सुविधा वेबसाइट पर भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed