फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समिति सचिव एवंएससीर्डीआई खेत पर अवश्य पहुंचें

समिति सचिव एवंएससीर्डीआई खेत पर अवश्य पहुंचें

Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
समिति सचिव एवंएससीर्डीआई खेत पर अवश्य पहुंचें
समिति सचिव एवंएससीर्डीआई खेत पर अवश्य पहुंचें
विज्ञापन

सरूरपुर। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने विभाग की टीम के साथ शनिवार को मलियाना गन्ना समिति क्षेत्र में चल रहे गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे टीम से जीपीएस प्रणाली के सर्वे की जानकारी ली। इससे गन्ना विभाग के कर्मचारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस दौरान मौके पर पहुंचे किसानों ने संयुक्त गन्ना आयुक्त से भुगतान की समस्या रखी।
बजाज शुगर मिल किनौनी और सहकारी गन्ना समिति मलियाना के सुपरवाइजरों के संयुक्त तत्वावधान में जीपीएस प्रणाली से खेतों में गन्ने रकबे का सर्वे चल रहा है। गन्ने सर्वे निरीक्षण के लिए संयुक्त गन्ना आयुक्त लखनॅऊ डॉ. वीबी सिंह शनिवार सुबह सात बजे गन्ना विभाग की टीम के साथ पूठखास गांव में खेतों पर चल रहे सर्वे की जांच करने मौके पर पहुंचे। यहां सर्वे टीम द्वारा खेत की पुन: नाप कराई जिसमें खेत की भुजा पूर्व में की गई नाप के समान मिली। संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि सर्वे अभियान 30 जून तक चलेगा। गन्ना सुपरवाइजर 11 बजे तक खेत में सर्वे करने के बाद गांवों में जाकर किसानों के घोषणा पत्र भरने का काम करेंगे। इसके साथ-साथ जिन किसानों के मोबाइल नंबर समिति के रिकार्ड में दर्ज नहीं है। उन किसानों से हर हाल में उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध कर समिति के रिकार्ड में दर्ज करा दें। गांव गन्ना सर्वे शुरू करने से पहले उस किसान को मोबाइल पर मेसेज जरूर भेजें। इसके अतिरिक्त एक दिन पूर्व गांव में मुनादी कराकर किसानों को अवश्य सूचित कर दे कि उसके खेतों की आज नाप की जा रही है। बताया कि जो किसान समिति क ेसदस्य थे और उनकी किसी कारणवश मौत हो गई है। तो ऐसे किसानों को समिति कर्मचारी गांवों में सर्वे के समय ही चिह्नित कर लें। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को वारिस सदस्य बना दें। यदि इस पेराई सत्र में किसी भी कर्मचारी द्वारा मृतक का बांड चालू मिला तो गन्ना सुपरवाइजर के साथ समिति सचिव एवं डिप्टी पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी सीजन में सर्वे मशीन एंडरोएड होगी। जिसके लिए विभाग कर्मचारियों को मशीन अपनी तरफ से मुहैया कराएगा। उन्होंने समिति सचिव और एससीडीआई को सख्त हिदायत दी कि वह सुबह सात बजे से 11 बजे तक हर हाल में गांवों में पहुंचे और सर्वे में लगी टीमों का रोजाना मौके पर जाकर सत्यापन करें। इसमें लापरवाही करने पर कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करें।
विज्ञापन

किसानों ने रखी भुगतान की समस्या
सरूरपुर। संयुक्त गन्ना आयुक्त द्वारा गन्ना सर्वे की सूचना पाकर किसानों मौके पर पहुंच गए। इसके चलते किसानों ने संयुक्त गन्ना आयुक्त को मिल द्वारा गन्ने का भुगतान नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि समय से गन्ना मूल्य भुगतान नहीं मिलने पर हालात खराब होते जा रहे हैं। किसानों को गन्ने की बुवाई करने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। किसान सलीम, तसव्वुर, राजू शर्मा, चांदवीर, नीरज, कंवरपाल आदि ने कहा कि यदि ये हालात रहे तो किसान एक दिन भुखमरी की कगार पर पहुंच जायेगा। किसानों ने तत्काल बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की। संयुक्त गन्ना आयुक्त ने कहा कि किनौनी, मवाना, नंगलामल चीनी मिलें भुगतान देने में पीछे चल रही हैं। इसके लिए मिल प्रबंधन को नोटिस देने की हिदायत उप गन्ना आयुक्त को दी और कहा कि यदि उइसके बाद भी मिल प्रबंधन भुगतान में देरी करता है तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान टीम में उप गन्ना आयुक्त डॉ. हरपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक किनौनी राजकुमार टाया, समिति सचिव श्रीपाल यादव, डिप्टी पूनम राठौर, दिलीप सिंह, गन्ना प्रबंधक अनिल सिंह, विनोद नरेश, सचिन सांगवान, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed