फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सेंटर पर पहुंचे आधा घंटे पहले

बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सेंटर पर पहुंचे आधा घंटे पहले

Mon, 15 Apr 2019 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा आज, सेंटर पर पहुंचे आधा घंटे पहले
बीएड प्रवेश परीक्षा आज सोमवार को जिले में 98 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। समय का विशेष ख्याल रखते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा से आधा घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया है। गलत सवाल पर एक तिहाई नंबर कटेंगे। परीक्षा पर ऑनलाइन कैमरों से निगरानी के साथ बायोमीट्रिक हाजिरी भी होगी।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2019-21 का आयोजन इस बार महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विवि बरेली की ओर से किया जा रहा है। मेरठ में सीसीएसयू के प्रो. पीके मिश्रा को परीक्षा का समन्वयक बनाया गया है। मेरठ में 98 केंद्रों पर 49 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। रविवार को सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान की व्यवस्था कर दी गई। छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र के साथ उसकी एक फोटो कॉपी, दो फोटो और एक आईडीप्रूफ लाना होगा। फोटो वही लेकर आएं जो कि फार्म पर लगाया गया है।
विज्ञापन

प्रथम पेपर दो सौ नंबर का होगा
प्रथम प्रश्न पत्र दो सौ अंकों का होगा। इसमें 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 50 प्रश्न भाषा से संबंधित पूछे जाएंगे। दूसरे प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न सामान्य अभिरुचि परीक्षण और 50 प्रश्न विषय योग्यता के पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर पर दो अंक मिलेंगे। अभ्यर्थियों को ओएमआर सीट पर काले पेन से गोला भरना होगा। हर तरह की इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस प्रतिबंधित रहेगी। सभी कक्ष निरीक्षकों को सुबह सात बजे केंद्र पर मौजूद रहना अनिवार्य होगा। परीक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद में बनाए 52 केंद्र
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेशभर में इस बार 15 जिलों को केंद्र बनाया गया है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में मेरठ के अलावा गाजियाबाद जिले को भी केंद्र बनाया गया है। गाजियाबाद में परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed