{"_id":"5ca3c1a0bdec2213ef2d2c17","slug":"141554235808-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी कचहरी में प्रेमी युगल पर हमला, छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरी कचहरी में प्रेमी युगल पर हमला, छिपकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरी कचहरी में प्रेमी युगल पर हमला, छिपकर बचाई जान
- कोर्ट मैरिज की सूचना पाकर कचहरी पहुंचे दोनों के परिजनों ने किया बखेड़ा खड़ा
- पुलिस ने प्रेमी युगल को सुरक्षित थाने पहुंचाया, बाद में मुकर गई युवती परिजनों के साथ लौटी
मेरठ। कचहरी परिसर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कोर्ट मैरिज करने पहुंचे प्रेमी युगल पर उनके परिजनों ने हमला कर दिया। किसी तरह छिपकर प्रेमी युगल ने अपनी जान बचाई और कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित सिविल लाइन थाने ले आई। दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया गया। काफी देर गहमा-गहमी होती रही। बाद में युवती परिजनों के साथ घर लौट गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक का वहीं रहने वाली दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चला रहा था। पिछले दिनों परिजनों को भनक लगी तो उन्होंने युवती को टीपीनगर थाना क्षेत्र में रह रही बड़ी बहन के यहां भेज दिया था। सख्ती बढ़ती देख प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज की योजना बना ली। मंगलवार सुबह युवक कचहरी पहुंच गया और युवती के आने का इंतजार करने लगा। उधर, युवती अपने जीजा के साथ कॉलेज आने की बात कहकर घर से निकल आई। वह कॉलेज भी पहुंची, लेकिन जीजा को गच्चा देकर वह कचहरी आ गई। इसी बीच किसी ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी कि वह कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी पहुंचे हैं। आनन-फानन में परिजन कचहरी पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। युवती पक्ष के लोगों ने युवक को पीटना शुरू किया तो बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला बिगड़ता देख प्रेमी युगल भाग खड़ा हुआ और छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को पहले महिला थाने और फिर वहां से सिविल लाइन थाने भेज दिया गया। कुछ ही देर में परिजनों को भी बुला लिया गया। करीब दो घंटे थाने में हंगामा होता रहा। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि युवती ने कोर्ट की बात को नकार दिया। अचानक वह परिजनों के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद परिजन युवती को लेकर वहां से चले गए। पुलिस ने युवक को थाने में ही बैठा लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि युवती ने परिजनों के साथ जाने की बात कहकर युवक से किसी भी तरह का संबंध होने से इंकार कर दिया। बाद में युवती परिजनों के साथ लौट गई। युवक को हिरासत में लिया गया है। अगर तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस निरोधात्मक कार्रवाई करेगी।