{"_id":"5ca3b62abdec22142f01b460","slug":"141554232874-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ घर-घर पहुंचाएं मतदाता पर्ची : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ घर-घर पहुंचाएं मतदाता पर्ची : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम चरण के चुनाव के लिए डीएम अनिल ढ़ीगरा ने बीएलओ को दिए निर्देश
मवाना।
प्रथम चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के साथ-साथ तहसील अधिकारी और बीएलओ तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को डीएम ने सभी बीएलओ को मतदाता पर्ची घर-घर जाकर बांटने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में डीएम अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें मवाना तहसील के सभी बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान डीएम ने कहा कि प्रथम चरण का चुनाव 11 अप्रैल को है। चुनाव से पहले सभी बीएलओ पूरी तैयारी कर लें। कोई भी बीएलओ किसी भी पार्टी के इशारे पर काम न करें। यदि कोई बीएलओ ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने चुनाव के दिन बीएलओ को बूथ के बाहर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी बीएलओ को परिचय पत्र, चुनावी पाठशाला पुस्तिका व मतदाता पर्ची बांटी गई।
बैठक से पहले सभी बीएलओ को तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। कहा कि बीएलओ निर्वाचन आयोग की सबसे अहम डोर होती है। ऐसे में उन्हें पूरी ईमानदारी से काम करना है। तहसील में मतदाता सेल्फी, चुनावी पाठशाला पुस्तिका, मतदाता रथ व रंगोली बैठक का अहम हिस्सा रही। बैठक में एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि बीएलओ को मतदाता पर्ची वितरण कार्य समय से निपटाना है ताकि बूथों पर ध्यान दिया जा सके। साविका शर्मा, बिजेंद्र, डा. मेघराज सिंह, सतपाल, रहमान, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान चलाया
बैठक के बाद डीएम ने तहसील सभागार में लगे बैनर पर सबसे पहले हस्ताक्षर किए। इसके बाद एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, रजिस्ट्रार कानून गो साविका शर्मा, बिजेंद्र शर्मा व समस्त बीएलओ ने हस्ताक्षर किए। वहीं वोट फॉर इंडिया को लेकर डीएम ने सभागार में केक काटा।