फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अवकाश में भी तहसील पहुंचे कर्मचारी

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अवकाश में भी तहसील पहुंचे कर्मचारी

Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
Gaurav sharma Gaurav sharma
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अवकाश में भी तहसील पहुंचे कर्मचारी
तहसील में कर्मचारी लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप में देने में अवकाश के दिन रविवार को भी जुटे रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान में केवल 10 दिन का समय शेष रह गया है। जिस कारण प्रशासन लोकसभा चुनाव को तैयारियों में जुटा है। रविवार को अवकाश होने के बाद भी तहसील में कर्मचारी मतदाता सूची को अंतिम रुप देने में जुटे रहे। इस बाबत तहसीलदार अशोक गुप्ता ने बताया कि रविवार को तहसील में कर्मचारी एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक तथा एक फरवरी से अब तक बनाए गए नए मतदाताओं का सूची का मिलान करने में जुटे थे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मिलान होने के बाद ही सूची वितरित की जाएगी।

लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
मवाना। नवीन मंडी के पास मवाना से शनिवार शाम साइकिल से लौट रहे सैदीपुर निवासी नरेंद्र से नगदी लूटने के बाद उसको मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव सैदीपुर निवासी नरेंद्र शनिवार शाम मवाना से साइकिल से लौट रहा था। उसे नवीन मंडी के समीप बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। उससे 11 सौ रुपये लूट लिये थे। विरोध करने पर बदमाशों ने नरेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया तथा फरार हो गए थे। घायल नरेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। वहां से उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed