{"_id":"5c97e8a5bdec221445021efc","slug":"141553459365-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील रोड पर फिर सजी मुसीबतों की पैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील रोड पर फिर सजी मुसीबतों की पैठ
विज्ञापन
पैठ लगने के बाद भी अफसर मौन, सीएचसी को बना देते हैं पार्किंग
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। तहसील रोड पर ठेकेदार ने रविवार को पैठ लगवाकर अफसरों के आदेश को ठेंगा दिखा दिया। पैठ लगने के कारण दिनभर तहसील रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। पैठ में पहुंचने वाले लोगों ने अपने वाहन सीएचसी परिसर में खड़े कर उसे पार्किंग में तब्दील कर दिया।
बताते चलें कि नगर पालिका मैदान में लगने वाली पैठ के लिए ठेका छोड़ा जाता है। प्रत्येक रविवार को मैदान में पैठ लगाई जाती है, जहां नगर के अतिरिक्त दूरदराज से ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। वहीं, हर बार ठेकेदार अधिकारियों के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए सड़क पर पैठ लगवा देता है। जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों एवं वाहन चालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पूर्व में सीओ एवं एसडीएम ने सड़क पर पैठ लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। रविवार को भी सड़क पर पैठ सजी, लेकिन अफसर मौन बने रहे, जिस कारण दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, पैठ में आने वाले लोगों ने अपने-अपने वाहन सीएचसी परिसर में खड़े करके यहां पार्किंग बना दी। प्रत्येक रविवार को सीएचसी में तैनात चिकित्सक भी यहां वाहन खड़े होने से परेशान रहते हैं। पूर्व में चिकित्सकों ने मामले की शिकायत एसडीएम से भी की थी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि सड़क पर पैठ लगाना गलत है। यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी।