{"_id":"5c520db5bdec22736c04c1dd","slug":"141548881333-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्घुत निगम की टीम के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्घुत निगम की टीम के साथ मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम की टीम से मारपीट
खरखौदा। ग्रामीणों की शिकायत पर छापेमारी को गांव फफूंडा पहुंची टीम को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट व गाली गलौच की। हालांकि मामला राजनीति से जुड़ा होने के कारण विद्युत निगम की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं कराई है।
विद्युत निगम के अनुसार गांव फफूंडा निवासी पूनम शर्मा ने गांव में अवैध रुप से कटिया डालकर बिजली चोरी करने के मामले में करीब एक माह पहले विद्युत निगम के एमडी कार्यालय में शिकायत की थी। मंगलवार को एमडी कार्यालय से ही टीम का गठन कर छापेमारी की कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिसमें अधिशासी अभियंता प्रथम के नेतृत्व में एक अन्य अधिशासी अभियंता व कई जेई के साथ टीम शाम को करीब सात बजे गांव फफूंडा पहुंची। टीम जैसे ही मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। आरोप है कि अंधेरे में ग्रामीणों ने विद्युत निगम की टीम के साथ मारपीट व गाली गलौच भी की। सूत्रों का कहना है कि मामला एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के कारण टीम को माफी भी मांगनी पड़ी तथा बिना कार्रवाई के ही टीम को बैंरग लौटना पड़ा। इस मामले में विद्युत निगम की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।