{"_id":"5c50bb1dbdec224bff241657","slug":"141548794653-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेला जोन में सीवर लाइन डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेला जोन में सीवर लाइन डालने का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमेला जोन में सीवर लाइन डालने का काम शुरू
मेरठ। अमृत योजना के तहत शहर के कमेला जोन में सीवर लाइन डालने की 104 करोड़ की योजना को अमलीजामा पहना दिया गया है। गुजरात की कंपनी एलसी इंफ्रा ने ओडियन नाले की पटरी पर लगभग पांच किलोमीटर सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। यहां 1800 मिमी. और 150 मिमी की 86 किलोमीटर सीवर लाइन डाली जानी है। हालांकि जल निगम ने कंपनी को अभी ऐसे स्थानों पर सीवर लाइन डालने के निर्देश दिए हैं जहां पर कार्य में कोई रुकावट नहीं है।
बाद में शुरू होगा हापुड़ रोड पर सीवर लाइन का कार्य
हापुड़ रोड पर कमेला पुलिस चौकी से नौचंदी मैदान के बीच सीवर की मुख्य पाइप लाइन डालने का कार्य एक माह बाद शुरू होगा। क्योंकि मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन डालते समय यातायात भी बाधित होना तय है। इसलिए जल निगम अभी इस मार्ग पर काम कराने से बच रहा है। जानकारी यह भी मिल रही है कि कुछ स्थानों पर चुनाव के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा।
नाले की पटरी से हटेंगे अवैध निर्माण
शहर में नाले ही नहीं बल्कि सड़क की पटरियों पर भी लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं। जो सरकारी योजनाओं में भी रुकवट बने हैं, ऐसे में सीवर लाइन डालने के लिए ओडियन नाले की पटरी से स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण को चिह्नित किया जा चुका है। हालांकि अतिक्रमण हटाने का कार्य चुनाव के बाद शुरू होने की उम्मीद है। चुनाव के दौरान विभाग कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। शासन से भी सभी विभागों को ऐसे निर्देश मिल रहे हैं।
विज्ञापन
कमेला से जागृति विहार एसटीपी पहुंचेगी पाइप लाइन
सीवर पाइप लाइन कमेला नाला पुल से प्रारंभ हुई शास्त्रीनगर, जागृति होते हुए सीधे काली नदी किनारे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचेगी। सीवर लाइन चालू होने के बाद कमेला जोन की सभी कॉलोनियों को बरसात में जलभराव से नहीं जूझना पड़ेगा। साथ ही सीवर भी खुले में नहीं बहेगा।
पहले चरण का काम शुरू
कमेला जोन में सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू हो गया है। पहले चरण में पांच किलोमीटर पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके बाद 85 किमी की सीवर लाइन पर कार्य चलेगा। इस दौरान प्रयास किया जाएगा कि जनता को कोई दिक्कत न हो।
रमेश चंद्रा, परियोजना प्रंबंधक, जल निगम।