{"_id":"5bd5fdb2bdec22693902845b","slug":"141540750770-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की ईंट से प्रहार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की ईंट से प्रहार कर हत्या
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में ईंट से प्रहार कर बालिका की हत्या
गांव के रास्ते में मुर्गी फार्म के पीछे मिली लाश
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर (बिजनौर)। गांव खेतापुर के पास एक मुर्गी फार्म में एक नौ वर्षीय बालिका लक्ष्मी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बालिका के सिर पर ईंट से वार करके हत्या की गई है। बालिका की हत्या का संदेह उसके पिता पर जताया जा रहा है, घटना के बाद से वह भी लापता है।
लक्ष्मी गांव हसुपुरा निवासी राजू की पुत्री थी। बताया जा रहा है कि गांव खेतापुर निवासी तेजपाल सिंह की करीब दस वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी, इसके बाद गांव हसुपुरा निवासी राजू ने सुधा से शादी कर ली और उसके साथ खेतपुरा में रहने लगा था। सुधा के तेजपाल से पुत्री सुषमा, नेहा, काजल व पुत्र अश्विनी चार बच्चे थे। दूसरी शादी करने के बाद लक्ष्मी व एक पुत्र और हुआ। एक माह पूर्व सुधा की भी मौत हो गई। इसके बाद राजू बच्चों को अपने साथ गांव हसुपुरा ले जाने लगा, लेकिन तेजपाल के बच्चों ने जाने से इंकार कर दिया। राजू पुत्री लक्ष्मी व पुत्र को अपने साथ हसुपुरा ले गया था। रविवार की सुबह जंगल की ओर गए लोगों ने लक्ष्मी का लहूलुहान शव बंद पड़े एक मुर्गी फार्म के पीछे एक बोरे पर पड़ा देखा। उसके पास में भी एक और बोरा बिछा हुआ था। पुलिस का मानना है कि बालिका की हत्या सुबह के समय की गई है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति कैलाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि बालिका के पिता के मिलने बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।