फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रथम पेज के ध्यानार्थ

प्रथम पेज के ध्यानार्थ

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रथम पेज के ध्यानार्थ
दूसरे मोहल्ले की सप्लाई जोड़ने पर पथराव, कई घायल
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने के बाद दूसरी लाइन पर तार जोड़ने को लेकर दो समुदाय के लोगों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस बीच एक युवक के पेट में पेचकस घोंपकर घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

कस्बे के मोहल्ला इकराम और पीरजादगान की बस्तियों में दो समुदाय के लोग अलग-अलग रहते हैं। आरोप है कि एक मोहल्ले का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। इस बस्ती के लोगों ने मंगलवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे छतों से आकर दूसरी बस्ती में लगे विद्युत पोल पर अपने तार जोड़ने लगे। बस्ती के लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार तथा लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। पथराव में सतीश का पुत्र शानू ईंट लगाने से घायल हो गया। इस बीच पथराव कर रहे एक युवक ने शानू के पेट में पेचकस घोंप दिया। वहीं पत्थरबाजी में भी कई लोग घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत सभासद हाजी मंसूर मौके पर पहुंचे और पथराव कर रहे लोगों को समझाया। पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। सीओ शिवराज सिंह ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस मामले में घायल शानू ने थाने पर दी गई तहरीर में अखलाख, नवाब, आलम को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवकों के घरों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी अपने घरों से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed