फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली पर प्रशासन हुआ मुस्तैद

होली पर प्रशासन हुआ मुस्तैद

Fri, 02 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
होली पर प्रशासन हुआ मुस्तैद
होली पर प्रशासन हुआ मुस्तैद
विज्ञापन

मेरठ।
जनपद की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएम ने होली को लेकर विशेष एक्शन प्लान बनाया है। दो दिन अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहात क्षेत्र और अपर जिलाधिकारी नगर शहर पर विशेष रूप से नजर रखेंगे। इसके अलावा तमाम प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शांति व्यवस्था पर नजर रखेंगे।

जिला प्रशासन ने जनपद को दो क्षेत्रों में बांटा है। देहात और शहर को अलग-अलग करते हुए प्रशासनिक स्तर पर दो एडीएम को जिम्मेदारी दी गई है। शहर में जहां सांप्रदायिक संवेदनशीलता है तो देहात में आपसी रंजिश होली के दिन खुलकर सामने आती रही हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ने एसएसपी के साथ मिलकर संयुक्त एक्शन प्लान तैयार किया है। जिसमें एडीएम प्रशासन और एसपी देहात दोनों मिलकर पूरे देहात क्षेत्र पर नजर रखेंगे तो एडीएम सिटी और एसपी सिटी शहरी क्षेत्र पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही देहात में सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को क्षेत्राधिकारियों के साथ भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शहरी क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएम अपने क्षेत्रों के पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ नजर रखेंगे। जो किसी भी घटना पर तत्काल मौके पर जाने के साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे। यदि घटना नियंत्रण से बाहर होती है, तो तुरंत ही जिला स्तरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचेंगे। यह व्यवस्था शुक्रवार शाम तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed