फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आरएसएस समागम के बाद हर कत में आये किसान

आरएसएस समागम के बाद हर कत में आये किसान

Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस समागम के बाद हर कत में आये किसान
किसानों ने खोदी सड़क, डोल बनानी शुरू
विज्ञापन

मेरठ।
आरएसएस के राष्ट्रोदय समागम के समापन के बाद किसान हरकत में आ गए हैं। आवास एवं विकास ने काजीपुर, सरायकाजी, कमालपुर और घोसीपुर के किसानों की छह सौ एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था। किसान लगातार जमीन के मूल्य बढ़ने का हवाला देते हुए बढ़े प्रतिकर की मांग रहे हैं। समागम के चलते आवास एवं विकास ने तीन महीने पहले किसानों से जमीन खाली कराई थी। समागम खत्म होते ही किसानों ने मंगलवार देर शाम जाहिद पुर की सड़क को खोद दिया। जबकि कई किसानों ने जागृति विहार में खेतों में डोल भी बनानी शुरू कर दी है।
मंगलवार को काजीपुर में किसानों ने बैठक की। जिसमें कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर ने कहा कि आवास विकास के अधिकारियों ने आरएसएस के समागम के चलते किसानों से खेत की जमीन खाली कराई। जबकि खेतों फसल भी खड़ी हुई थी। बैठक में जागृति विहार में दोबारा खेती करने का निर्णय लिया। किसानों ने कहा कि होली के बाद खेतों में ट्रैक्टर चलाए जाएंगे। बैठक में एनएएस कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष सागर बैंसला ने कहा पूरी युवा शक्ति किसानों के साथ है। किसान बल्लेेराम ने कहा कि आवास विकास बढ़ा प्रतिकर और प्लॉट हमें दे, नहीं तो किसी भी सूरत में हम आवास विकास के अधिकारियों व कर्मचारियों को योजना में घुसने नही देंगे। बैठक में बिल्लू सिंह, हुकुम सिंह, जयकरन सिंह, जोधा सिंह, करामुद्दीन, विजयपाल, नवाब, बलबीर, एसके शाहरुख, विनोद कुमार, मास्टर कालू राम , सुमित, समरपाल, धर्मपाल, तरुण, मोहित, बिट्टु, अंकुर, मंजू कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं मंगलवार देर शाम किसानों ने जाहिदपुर की सड़क को खोद डाला। जबकि आवास एवं विकास ने समागम से पहले ही इस सड़क का निर्माण कराया था। वहीं कुछ किसानों ने जागृति विहार विस्तार योजना में अपने-अपने खेतों में डोल बनानी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किसानों से मामले में मुलाकात की जा चुकी है। किसानों को बढ़ा प्रतिकर नहीं मिल पाएगा, लेकिन आवास एवं विकास किसानों को विस्तार योजना में एक-एक प्लॉट देना है। किसान ज्यादा बड़ा प्लॉट मांग कर रहे हैं, जिस पर परिषद विचार कर रहा है। महेंद्र प्रसाद, संयुक्त आवास आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed