{"_id":"5a47dab04f1c1bd0408bfdea","slug":"141514658480-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश घायल
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, गिरफ्तार
सहारनपुर। चेकिंग के दौरान नानौता में पुलिस पर फायर कर फरार हुए दो बदमाशों में से एक को थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में एक सिपाही और गिरफ्तार बदमाश को भी गोली लगी है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया।
मुठभेड़ थाना बड़गांव क्षेत्र में शनिवार रात करीब सवा दस बजे हुई। बताया जा रहा है कि नानौता थाना पुलिस चीनी मिल के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो वे पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर देवबंद रोड पर स्थित मोरा पुलिया पर घेराबंदी कर रही थाना बड़गांव पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की नानौता की ओर से आ रहे बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश घायल हो गया, उसका साथी फरार हो गया। थाना बड़गांव में तैनात सिपाही कुलदीप भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस टीम ने मौके से एक मोटर साइकिल, 32 बोर की पिस्टल व कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश की पहचान मामूर पुत्र मसरूर निवासी पाली थाना गागलहेड़ी के रूप में हुई। मामूर अवैध हथियारों का सप्लायर है और उस पर हरिद्वार के थाना बुग्गावाला में ट्रक लूट सहित कई अन्य जिलों में मामले दर्ज हैं। ब्यूरो