फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेलभरो नारों के बीच डीएम कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

जेलभरो नारों के बीच डीएम कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 20 Dec 2017 08:33 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
जेलभरो नारों के बीच डीएम कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
मेरठ।
विज्ञापन

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले मांगों को लेकर 22 अक्तूबर से आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जेल भरो आंदोलन के तहत डीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाए जाने एवं अन्य समस्याओं का शासन स्तर से समाधान कराने को लेकर आंदोलित हैं। सरकार के उदासीन रवैए से आजिज उन्होंने मांगे मनवाने के लिए जेल भरो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने स्वयं को गिरफ्तारी के लिए पेश किया। इस संबंध में संगठन की तरफ से 454 महिलाओं के नाम की सूची एसीएम तृतीय अरविंद कुमार सिंह को सौंपी। उन्होंने संगठन एवं प्रदर्शनकारी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को शासन तक अवश्य भेजा जाएगा। इस अवसर पर कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला इकाई ने भी उनकी मांगों का समर्थन किया। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 15000 रुपये मानदेय प्रदान करे। उधर, कलक्ट्रेट परिसर पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले क्रमिक अनशन जारी रहा। यहां अंशुमाला, कमला, अनिता, कोमल, सुधा, लिलेश्वरी, संतोष सैनी, रीता शर्मा, कविता, सुशीला, कमलेश अनशन पर रहीं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
जेलभरों नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एसीएम तृतीय को ज्ञापन सौंपा
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed