फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आखिर कब रुकेगी सब्जी पर महंगाई

आखिर कब रुकेगी सब्जी पर महंगाई

Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
आखिर कब रुकेगी सब्जी पर महंगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
महंगाई ने जनता का बजट खराब कर दिया है। कभी दाल, चावल महंगे तो कभी सब्जियाें के दाम बढ़ रहे हैं। कई माह से प्याज महंगाई की आग में जल रही है। इनके साथ टमाटर की स्थिति भी ठीक नहीं है। अब हिमाचल के टमाटर, मटर, नासिक की प्याज और राजस्थान की गाजर महंगाई की दौड़ में सबसे आगे हैं। महंगाई रोकने में शासन और प्रशासन पूरी तरह फेल साबित हो रहे हैं। प्याज, मटर और टमाटर पर हो हल्ला हो रहा है, लेकिन सरकार और प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जनता महंगाई से परेशान है।
सरकारी स्टॉल पर प्याज और टमाटर सस्ते
मेरठ। मंडी समिति सचिव नरेंद्र कुमार ने सब्जी व्यापारियों के सहयोग से दोनों मंडियों में तीन स्टॉल लगवाई हुई हैं। उधर हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर मंडी में भी स्टॉल लगाकर प्याज-टमाटर बेचा जा रहा है। सरकारी स्टॉल पर टमाटर 30 रुपये और प्याज 25 रुपये किलो बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये हैं मंडी और शहर में फुटकर सब्जियों के भाव
सब्जी मंडी के भाव शहर में भाव
टमाटर 50 65-70
मटर 50 70-80
प्याज 35-40 50
गोभी 25 60
गाजर 25-30 40
नया आलू 12 14-15
पुराना आलू 05- 06 07-08
(नोट : दाम रुपये प्रति किलो में हैं)

------
मंडी में सब्जी की आवक कम हो रही है। प्याज, टमाटर, गाजर बाहर से आ रहे हैं। 10 साल पुराने वाहनाें पर प्रतिबंध लगाए जाने का भी असर माना जा रहा है। उम्मीद है कि लोकल सब्जियां आने पर महंगाई कम होगी। फिलहाल हम स्टॉल लगवाकर सस्ते प्याज और टमाटर जनता को उपलब्ध करा रहे हैं। -नरेंद्र कुमार, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- फुटकर में 50 से पार पहुंचे सब्जियों के दाम
- टमाटर, प्याज, मटर और गाजर के दाम बढ़े
- आवक कम होने के कारण बढ़ रहे हैं दाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed