{"_id":"59fb898d4f1c1bec538baccf","slug":"141509656973-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन 1
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्लॉसम्स स्कूल और ज्ञानोदय वाटिका के छात्रों ने देश के सुरक्षा प्रहरियों के साथ वक्त बिताया और संवाद किया। छात्र बृहस्पतिवार को सच इज लाइफ सीरीज के तहत ज्ञानवर्धक भ्रमण पर गए। छात्रों ने सेना के 8 ग्रेनेडियर्स डोगरा मंदिर जैसोर गेट में भ्रमण किया। छात्रों ने जवानों की जिंदगी और कठिनाईयों के बारे में जाना। छात्रों ने इंफेंट्री लाइफ के तहत सैनिकों से उनके जीवन से जुड़े सवाल पूछे। सैनिकों से उनके सेना में आने का कारण पूछा? सीमा पर कौन सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, आदि सवाल पूछे। सैनिकों ने बताया कि देश सेवा और देश की सुरक्षा ही उनका पहला धर्म है। देश सेवा का यह जज्बा उन्हें कभी परिवार की दूरी महसूस नहीं होने देता। छात्रों ने आबस्टेकल कोर्स में सैनिकों की तरह स्वयं बाधा पार करके आगे बढ़ना सीखा। ब्लॉसम्स स्कूल हेडमास्टर अविनाश सिंह अलग ने सभी सुरक्षा प्रहरियों को धन्यवाद दिया और उनके हौसलों को सराहा। अविनाश सिंह अलग ने कहा कि यह भ्रमण छात्रों के लिए बहुत रोचक व जानकारी से भरा है। विद्यालय के कप्तान अनन्या, उप कप्तान जिया व वरिष्ठ स्टाफ सदस्य कैप्टन जेपी सिंह ने सेना से जुड़ी रोचक जानकारी देने के लिए सभी सुरक्षा प्रहरियों को पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापिका बिंदु मुदगल व स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन