फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवजीत मर्डर केस: हिमांशु ,वैभव गिरफ्तार

नवजीत मर्डर केस: हिमांशु ,वैभव गिरफ्तार

Fri, 03 Nov 2017 02:26 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
नवजीत मर्डर केस: हिमांशु ,वैभव  गिरफ्तार
नवजीत हत्याकांड : मानव के दोस्त विभोर और हिमांशु गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे थे सवाल, अफसरों की नाराजगी से बैक फुट पर आई ब्रह्मपुरी पुलिस
फोटो

मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की टीचर नवजीत मर्डर केस में अपनी कार्रवाई पर उठ रहे सवालों से घिरी पुलिस आखिर बैक फुट पर आ गई है। पुलिस ने इस केस में बृहस्पतिवार को मुख्य हत्यारोपी मानव के दोस्त विभोर और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया।
25 अक्तूबर की रात को नवजीत की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। 26 की सुबह उसका शव उसकी कार में ही इंद्रा नगर से बरामद हुआ था। नवजीत के परिजनों ने उसके पति मानव ,विभोर, इलू, प्रवीण और मानव के दो रिश्तेदार अभिनव और गौरव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक को अज्ञात में दिखाया गया था। इस केस में नवजीत के परिजन पुलिस कार्रवाई पर शुरू से ही सवाल उठा रहे थे। 28 अक्तूबर को पुलिस ने मानव के दोस्त प्रवीण और हिमांशु को पकड़ा । प्रेस वार्ता में दोनों को पेश किया गया, लेकिन बाद में खेल करते हुए चालान सिर्फ प्रवीण का किया गया। हिमांशु को पुलिस ने छोड़ दिया था।
विज्ञापन

अफसरों तक ये मामला पहुंचा तो बुधवार को उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। बृहस्पतिवार को एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि मानव के दोस्त ब्रह्मपुरी निवासी विभोर और प्रहलाद नगर निवासी हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब ये कारण बताया गिरफ्तारी का
मेरठ। एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार विभोर घटना के वक्त मौजूद था। उसी ने फोन करके मानव को बुलाया था। उसके पकडे़ जाने पर ही हिमांशु का नाम सामने आया है। इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

चूक हुई है
हिमांशु के पूर्व में पकडे़ जाने के बाद भी उसकी गिरफ्तारी ना दिखाना भी पुलिस की भूल रही है। थाना पुलिस से ये चूक हुई है। इसे स्वीकारना चाहिए ।
मान सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed