फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो नवंबर को जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची

दो नवंबर को जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची

Wed, 01 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
दो नवंबर को जारी हो सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची
दो नवंबर को आ सकती है भाजपा प्रत्याशियों की सूची
विज्ञापन

मेरठ।
भाजपा में प्रत्याशी चयन पर तेजी से मंथन चल रहा है। महानगर और जिला स्तर से सूची तैयार होकर पश्चिमी और प्रांतीय कार्यालय जा चुकी है। इसमें महपौर पद के प्रत्याशी जहां लखनऊ से तय होंगे। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों सहित नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय से जारी होगी।
नगर निगम में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची तैयार कर क्षेत्रीय कार्यालय भेज दी गई है। इसमें महापौर पद के दावेदारों में से तीन का नाम वरीयता क्रम के आधार पर प्रदेश मुख्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा गया है। जबकि पार्षद पद के दावेदारों की सूची में भी वरीयता क्रम पर तीन-तीन दावेदारों के नाम भेजे गए हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार महापौर पद के लिए मंगलवार को लखनऊ में मंथन हुआ। वहीं बुधवार को क्षेत्रीय कमेटी पार्षद पद के दावेदारों पर निर्णय लेगी। भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रथम चरण के मतदान में शामिल नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भाजपा दो नवंबर को जारी कर सकती है।
विज्ञापन


थमी हैं दावेदारों की सांस
भाजपा में इस बार जिस तरह प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अपनाई गई, उससे दावेदारों की सांसे थमी हैं। क्योंकि किसी भी दावेदार को अपनी स्थिति स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। अधिसूचना से पहले अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे थे, उनके चेहरों पर भी परेशानी के भाव साफ नजर आ रहे हैं। दावेदार अभी तक यह भी नहीं जान पाए हैं कि उनके नाम तीन दावेदारों के पैनल भी गए हैं या नहीं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा सूत्रों की मानें तो इस बार आधे से ज्यादा निवर्तमान पार्षदों की दावेदारी खारिज की गई है। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जो वार्ड आरक्षण के चलते दूसरे वार्ड से दावेदारी जता रहे थे। जबकि कुछ को उनके ही वार्ड में खारिज करते हुए दूसरे दावेदारों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
महापौर और पार्षद सहित पालिका और पंचायतों की एक साथ जारी होगी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed