{"_id":"59bc47494f1c1b28688b4cf6","slug":"141505511241-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जरी वार्ड की छत का छज्जा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जरी वार्ड की छत का छज्जा गिरा
Updated Sat, 16 Sep 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल में छज्जा गिरा, अफरातफरी
मेरठ। जिला अस्पताल के वार्ड में पंखा गिरने के बाद अब मेडिकल कॉलेज में जर्जर बिल्डिंग का छज्जा गिर गया। इससे तीमारदारों और मरीजों में अफरातफरी मच गई।
मेडिकल की बिल्डिंग में सर्जरी व गायनी वार्ड की ओटी तीसरी मंजिल पर है। दोनों विभागों वाली बिल्डिंग का बाहरी छज्जा दोपहर अचानक भरभरा कर गिर गया। इससे बिल्डिंग के नीचे पेड़ों की छांव में खड़े तीमारदारों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बिल्डिंग गिरने की अफवाह नहीं उड़ी, नहीं तो मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो सकता था। छज्जा गिरने की सूचना मिलते ही सीएमएस अजीत चौधरी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार को बुलाकर ठीक कराने के आदेश दिए। साथ ही बिल्डिंग में आई दरार को दुरुस्त करने के भी आदेश जारी किए। डॉ. अजीत चौधरी ने बताया कि छज्जा गिरा नहीं बल्कि लोहे के जाल पर टिका है, कल ही इसे दुरुस्त करा दिया जाएगा।