{"_id":"59b5a4764f1c1bf27f8b5c9f","slug":"141505076342-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 1 अक्तूबर को
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वैश्य समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश ट्रस्ट द्वारा एक अक्तूबर को समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसका निर्णय रविवार को आयोजित बैठक में लिया गया।
के ब्लाक शास्त्रीनगर स्थित संस्था के कार्यालय पर अध्यक्ष शांती स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता और महामंत्री एके गर्ग के संचालन में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 10वीं और 12 वीं के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में आयोजित होगा। सम्मान समारोह में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए महानगर में 22 सेंटर बनाए जाएंगे। इन पर वह अपने अंक पत्र की फोटो कॉपी परिचय पत्र के साथ जमा करेंगे। मुख्य संयोजक अवध किशोर गुप्ता, संयोजक संजीव अग्रवाल तथा मुख्य संपादक नवीन चंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। आरएस गुप्ता, विजय गुप्ता, अमित गुप्ता, संदीप गुप्ता, पीयूष मित्तल, बाबू लाल गुप्ता, नीरज मित्तल, महेश चन्दं गुप्ता, मनमोहन तायल, शालिनी मित्तल आदि मौजूद रहे।