{"_id":"5954272d4f1c1b8f388b461a","slug":"141498687277-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों का पंजीकरण कराने को नहीं भटकेंगे उद्यमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों का पंजीकरण कराने को नहीं भटकेंगे उद्यमी
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र से आवेदन करते ही होगा पंजीकरण
नए उद्योग के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
मेरठ। नए उद्योग का पंजीकरण कराने के लिए व्यापारियों को विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कामन एप्लिकेशन फार्म (सीएएफ) से नए उद्योग का ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा। आवेदन के बाद उद्यमियों को अगले ही दिन पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा।
नया उद्योग खोलने के लिए विभिन्न विभागों से एनओसी लेनी होती है। इसके लिए जो व्यक्ति या उद्यमी उद्योग खोलता है, उसे सभी सरकारी विभागों में जाना पड़ता है। इस पूरी प्रक्रिया में कई महीने लग जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए एमएसएमई (मध्यम एवं लघु उद्योग) मंत्रालय ने नई योजना लागू की है। उपायुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि नया उद्योग लगाने के लिए जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर जो जरूरी पत्रावली या जानकारी मांगी गयी है, आवेदनकर्ता को उसे अपने पास जुटाना होगा। इसके बाद जैसे ही वह आवेदन करेगा, उसके 24 घंटे से 48 घंटे के भीतर पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। यह सेवा फिलहाल एमएसएमई उद्योग के लिए लागू हुई है।
अन्य विभागों में कराना होगा स्वयं पंजीकरण
ऋषि रंजन गोयल ने बताया कि इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए श्रम विभाग, वाणिज्यकर विभाग, सेंट्रल एक्साइज आदि विभागों में भी इंडस्ट्री को पंजीकरण कराना होता है। यह पंजीकरण उद्यमी को स्वयं अलग से कराने होंगे। जिसके लिए वह विभागों की ऑनलाइन या मैनुअल आवेदन सेवा के माध्यम से प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने किया केंद्रीयकरण
नये मध्यम एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और उद्यमियों को परेशानी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने यह सुविधा दी है। इसके तहत पूरी प्रक्रिया को केंद्रीयकरण किया गया है। इससे उद्यमियों को बहुत सुविधा मिल रही है।