{"_id":"5d3621048ebc3e6cbf3f4e3c","slug":"14-year-old-girl-video-viral-for-saving-life-meerut-news-mrt4345660129","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान का खतरा बताकर 14 साल की बच्ची ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान का खतरा बताकर 14 साल की बच्ची ने लगाई गुहार, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपीनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली 14 साल की एक किशोरी का सोमवार को वीडियो वायरल हो गया। जिसमें किशोरी अपनी सौतेली मां से जान का खतरा बताकर पुलिस वालों से सुरक्षा की गुहार लगा रही है।
दो मिनट 22 सेकेंड की इस वीडियो में किशोरी रोते हुए कह रही है कि उसकी मां उसे देह व्यापार में उतर जाने की बात कह रही है। वह तीन दिन से भूखी प्यासी है। मोहल्ले के लोग उसको खाना दे देते हैं, उस पर भी उसकी मां और भाइयों को आपत्ति है। किशोरी पुलिस से शिकायत करने की बात कहती है, जिन्होंने उसकी सुनवाई नहीं की। किशोरी खुद को अनाथालय में भेजने की बात कह रही है। इस वीडियो को इंस्पेक्टर टीपीनगर को भेजा गया। जिस पर टीपीनगर इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम का कहना है कि पहले कोई जानकारी नहीं मिली थी। वीडियो मिलते ही किशोरी का पता लगाने के लिए पुलिस टीम भेजी है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
छात्र से मोबाइल छीना
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित बीआईटी कॉलेज के पास छात्र संयोम सोम निवासी पांडवनगर से सोमवार को बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले की शिकायत छात्र ने सिविल लाइन थाने में की है।