फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 police officials, including the officials, dabish, 11 suspects in custody

एसपी सिटी समेत 14 थाना प्रभारियों ने दी दबिश, हिरासत में 11 संदिग्ध

Sun, 08 Oct 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 08 Oct 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
14 police officials, including the officials, dabish, 11 suspects in custody
देर रात पुलिस ने दी दबिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए शनिवार देर रात एसपी सिटी ने पूरे शहर की पुलिस और पीएसी के साथ लिसाड़ीगेट क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। रात में पुलिस फोर्स की घेराबंदी के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस को कई घरों में अवैध हथियारों के रखे होने की भी सूचना मिली थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, सीओ ब्रहमपुरी अखिलेश भदौरिया, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, 14 थाना प्रभारी, महिला पुलिस और पीएसी के साथ इस्लामाबाद पहुंचे। पुलिस ने वाहन लुटेरे शाकिब के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि शाकिब एटा में ट्रक चलाता है। पुलिस ने साकिब के एक भाई को थाने भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने मेवगढ़ी में भी कई घरों में दबिश दी। मेवगढ़ी में एक युवक के पास से तमंचा मिला तो पुलिस ने युवक को घसीटकर जीप में डालकर थाने भेज दिया। अलग अलग स्थानों से पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में लिया है। देररात्रि तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। तीन हिस्ट्रीशीटर फरार मिले, लेकिन पूछताछ के लिए उनके परिजनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमिका के सहारे 50 हजार के इनामी तक पहुंची STF, मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा दर्जन तांत्रिक भी निशाने पर

14 police officials, including the officials, dabish, 11 suspects in custody
पकड़े गए संदिग्ध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

एसपी सिटी ने बताया कि लाखों रुपये की ठगी के आरोप में फरार चल रहे तांत्रिकों की भी थाना स्तर पर सूची तैयार की गई। तांत्रिक नावेद, सुल्तान बाबा, सरताज व अन्य तांत्रिकों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी गई। रात में तांत्रिक घर छोड़कर फरार हो गये। एसपी सिटी ने बताया कि तांत्रिकों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

बाइकों पर मिले फर्जी नंबर
रात में पुलिस ने एक मारूति कार और सात संदिग्ध बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने बताया कि डिस्कवर बाइक पर पल्सर या अपाचे का नंबर मिला। कार पर भी बाइक का नंबर मिला। जांच पड़ताल में आया कि बाइकों पर फर्जी नंबर डालकर चेन, पर्स और मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed