{"_id":"688fc6f29e7959a19b0dcaba","slug":"14-challans-issued-against-merchant-navy-personnels-car-for-overspeeding-in-delhi-meerut-news-c-72-1-smrt1021-138144-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेंट नेवी कर्मी की कार के दिल्ली में ओवरस्पीड पर कटे 14 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्चेंट नेवी कर्मी की कार के दिल्ली में ओवरस्पीड पर कटे 14 चालान
विज्ञापन
मेरठ। मर्चेंट नेवी के कर्मचारी की कार के दिल्ली में ओवरस्पीड पर 14 चालान कट गए। पीड़ित का दावा है कि वह कार लेकर कभी दिल्ली नहीं गया। चालान न भरने पर उसे कॉल कर कार जब्त करने की चेतावनी दी जा रही हैं। पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कंकरखेड़ा के शोभापुर निवासी अमित राणा मर्चेंट नेवी में नौकरी करते हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 वर्ष से वह गुजरात में तैनात हैं। उनकी कार के कुछ दिन पहले दिल्ली में ओवरस्पीड पर 14 चालान कटे हुए हैं। जबकि वह कार लेकर कभी दिल्ली नहीं गए। न ही वह तेज स्पीड में कार चलाते हैं। वह किसी काम से मेरठ के आरटीओ कार्यालय गए थे तो इन चालान की जानकारी हुई। अधिकारियों ने उन्हें चेताया कि यदि चालान नहीं भुगते तो गाड़ी जब्त हो सकती है। पीड़ित का आरोप है कि कोई और व्यक्ति उनकी कार के नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।