फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 जोन

14 जोन में बांटा कांवड़ क्षेत्र

Fri, 15 Jul 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 15 Jul 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
14 जोन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी एसके दूबे ने अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शहर को 14 जोन तथा 31 सेक्टरों में बांटा गया है। इनमें जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए 8 जोनल और 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व श्रेणी में रखे गए हैं।
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट केशव कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। स्थितियों पर नियंत्रण रखने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके प्रभारी उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सीएल मीना होंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद का निपटारा मजिस्ट्रेट सूझबूझ के साथ कराएंगे। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से मिलकर सहयोग प्राप्त करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


आई कार्ड रखेंगे स्वयंसेवी : सिटी मजिस्ट्रेट  
एडीएमसिटी ने कहा कि यहां से दूसरे शहरोें को जाने वाले काफी कांवड़िए गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि  इस बात का  ध्यान रखा जाए की किसी को असुविधा न हो। सभी मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की सड़क, सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा और शिविर संचालन आदि के संबंध में फीड बैंक लेकर रिपोर्ट तैयार कर लें। इस दौरान बैठक में कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर चेतावनी जारी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट केशव कुमार ने कहा कि शिविरों में कार्य करने वाले स्वयं सेवी पहचान पत्र पहनकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमधाम आश्रम के 300 कार्यकर्ता पुलिस जवानों से मिलती जुलती ड्रेस में अपनी सेवाएं देंगे। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, डीआईओएस श्रवण कुमार यादव, संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एसएन पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed