फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   न बंद हुए अवैध कट, न भारी वाहनों पर कार्रवाई

न बंद हुए अवैध कट, न भारी वाहनों पर कार्रवाई

Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
न बंद हुए अवैध कट, न भारी वाहनों पर कार्रवाई
न बंद हुए अवैध कट, न भारी वाहनों पर कार्रवाई
विज्ञापन

अतिक्रमण और अवैध वाहनों से लग रहा भीषण जाम
शहर के मुख्य चौराहों से लेकर बाजारों तक है समस्या
दिल्ली रोड पर आए दिन लग रहा भीषण जाम
मेरठ।
शहर की यातायात व्यवस्था सिर्फ दावों में ही सुधर रही है। चार्ज संभालने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सबसे पहले यातायात व्यवस्था सुधारने की बात करते हैं, लेकिन शहर में यातायात व्यवस्था का हाल बेहाल है। अधिकांश पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी में जिले से बाहर है। इसके बाद भी अफसरों ने जिम्मेदारी नहीं संभाली। लगातार समस्या सामने लाने के बाद भी न तो शहर में अवैध कट बंद किए गए और न ही भारी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को भी शहर के अलग अलग स्थानों पर जाम की समस्या बदस्तूर जारी रही। बाउंड्री रोड से लेकर जीरो माइल चौराहे तक जाम लगा रहा। जीरो माइल चौराहा और बेगमपुल चौराहे पर बीच सड़क पर ऑटो, अवैध ई रिक्शा और अन्य वाहनों से जाम लगा। ट्रैफिक पुलिस चौराहों पर वाहनों की चेकिंग कर चालान काटती में व्यस्त रही। उसके बाद भी अवैध वाहनों का चौराहे पर कब्जा रहा। दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहे से लेकर केसरगंज तक जाम लगा रहा। मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर भी वाहन दोपहर के समय जाम में फंसे रहे। हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक भी जाम लगा रहा। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक तिराहे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। खैरनगर चौराहे से लेकर छतरी वाला पीर, जिला अस्पताल रोड और एसपी सिटी कार्यालय के सामने घंटाघर पर जाम रहा। शाम को परतापुर तिराहे पर भी वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में लगातार जाम लगा रहा। एनएच-58 पर मोदीपुरम में भी फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते वाहनों की लाइन लगी रही। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी गेट स्थित अवैध कट पर भी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

अतिक्रमण के कारण लग रहा जाम
शहर में दिल्ली रोड, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, बागपत रोड के अलावा मुख्य चौराहों पर अतिक्रमण के कारण जाम लग रहा है। बेगमपुल चौराहा, जीरो माइल चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा, गोला कुआं चौराहा, भूमिया का पुल, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, खैर नगर चौपला, सराफ बाजार चौपला, रेलवे रोड चौराहे पर सबसे ज्यादा समस्या है। वहीं चौराहों पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़े होने से भी जाम की समस्या बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed