{"_id":"5ccf44f6bdec22071d1bdcda","slug":"131557087478-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने निकाली ‘जान’, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने निकाली ‘जान’, नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मोदीपुरम में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में देरी के कारण रविवार को दिनभर जाम लग रहा। ऐसा ही हाल सिवाया टोल प्लाजा पर रहा। टोल प्लाजा पर आने और जाने वाली दोनों लेन पर वाहनों की लाइन लगी रही। गर्मी के कारण यात्रियों का बुराहाल रहा।
फ्लाईओवर के निर्माण के चलते मोदीपुरम हाईवे से निकलना मुश्किल हो रहा है। थोड़ी सी दूरी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से रात तक जाम का यही आलम रहा। जाम रुक रुककर लगता रहा। दोनों सर्विस रोड पर वाहन फंसे रहे। जाम से निकलने में दोपहिया वाहन चालकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पल्लवपुरम फेज वन और फेज दो की अंदर की सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे रहे। इसके अलावा सिवाया टोल प्लाजा पर भी दिनभर यात्री परेशान रहे। सभी छह लेन पर लंबा जाम लगा रहा। शाम के समय स्थिति और भी खराब हो गई। जाम में फंसे यात्रियों को धूप के कारण काफी परेशानी हुई। इस बीच यात्रियों को टोल कर्मियों से जल्दी निकलने के चक्कर में नोकझोंक भी हुई।