{"_id":"5cbe2aa1bdec22141c6e86db","slug":"131555966625-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूट की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। नगर स्थित एक किसान के मकान में बदमाशों ने रविवार देर रात परिजनों को बंधक बनाकर लूट की। इस दौरान एक महिला घर से निकलकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। जिस कारण बदमाश भाग निकले।
मूल रूप से मवाना थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी नरेश राणा परिवार के साथ मवाना के मोहल्ला मुन्नालाल में रह रहे हैं। वह खेती करक ेपरिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि रविवार देर रात बदमाश पीछे के चेनर का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और उसके बेटे अमर राणा उर्फ डिंपल व पुत्रवधू मोनिका को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने अलमारी की चॉबी लेकर उसमें से सोने के चार कंगन निकाल लिये। इसी बीच मोनिका किसी तरह घर से बाहर निकल गई और शोर मचा दिया। जिसे सुनकर नरेश एवं पड़ोसी जाग गए। इस पर बदमाश परिजनों से मारपीट कर भाग निकले। लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। रात में ही पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी। पीड़ित नरेश ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जाएगी। जल्द बदमाश उनकी गिरफ्त में होंगे।
महिला के घर से बाहर निकलकर शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले