{"_id":"5cba2e13bdec221445023b79","slug":"131555705363-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। ऐतिहासिक चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई धर्मालंबियों ने प्रभु यीशु के दुखों को याद कर उपवास रखा। इस दौरान चर्च परिसर में स्थित प्रभु यीशु के दुखों को दर्शाते चौदह मुकामों पर विशेष प्रार्थना कराई गई। साथ ही पवित्र क्रूस की उपासना कर परम प्रसाद वितरित किया गया। प्रार्थना में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
ऐतिहासिक कैथोलिक चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे चर्च में फादर पाक्य नाथन एवं फादर ससिन बाबू द्वारा प्रार्थना कराते हुए प्रभु यीशु पर किए गए अत्याचार के चौदह मुकामों पर विशेष प्रार्थना कराई गई। बताया कि इस दिन प्रभु ने अपने प्राण को क्रूस पर बलि चढ़ा दिया था और मानव मुक्ति के द्वार फिर से खोल दिए थे। इस प्रकार उन्होंने घृणा को प्रेम से जीता था। प्रभु ने लोगों के पापों के क्षमा के लिए अपनी कुर्बानी दी। विशेष प्रार्थना में सभी दुखी, बीमार, लाचार व गरीबों के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान मृत्यु के पूर्व क्रूस के रास्ते में अंतिम सात वाक्य हे पिता उन्हें क्षमा कर क्योंकि ये नहीं जानते ये क्या कर रहे हैं को याद किया गया। इसके बाद पवित्र क्रूस की उपासना की गई। इसके बाद विश्वासीगणों को परम प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान चर्च में सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे। प्रार्थना फादर पाक्य नाथन एवं फादर ससिन बाबू ने संपन्न कराई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए।
मुख्य बातें
श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन किए