फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   16-17 में वेस्ट यूपी में आंधी बारिश के आसार

16-17 में वेस्ट यूपी में आंधी बारिश के आसार

Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
16-17 में वेस्ट यूपी में आंधी बारिश के आसार
सभी केंद्र
विज्ञापन

मौसम विभाग का अलर्ट
16 और 17 अप्रैल को आंधी व बारिश के आसार
50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)। पहाड़ों पर बन रहा पश्चिमी विक्षोभ मैदानी इलाकों का मौसम बिगाड़ सकता है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 16 और 17 अप्रैल को आंधी-बारिश आ सकती है। मौसम बिगड़ने से पहले तापमान चढ़ सकता है।
वेस्ट यूपी में गर्म हो रहा मौसम फिर से पलटी मार सकता है। पहाड़ों के ऊपरी क्षेत्र में बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के टकराव से चक्रवाती तूफान का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गर्मी के तेवर बढ़ रहे हैं। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन में शुक्रवार की रात अब तक सबसे गर्म रही है। पारा पहली बार 21 डिग्री पर पहुंच गया है, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। अभी तक तापमान 20.8 डिग्री तक ही पहुंचा था। मौसम के बिगड़ने से पहले तापमान फिर से 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार के दिन सुबह से ही मौसम शुष्क बना हुआ था। शाम तक मौसम का मिजाज गर्म ही रहा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम 27 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार सोमवार से बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ एवं चक्रवाती हवाओं के कारण 16 और 17 को जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली वेस्ट यूपी में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अनुमान है। मेरठ में दो दिन मौसम बिगडने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए अनुकूल नहीं होगा मौसम
मौसम विभाग के अलर्ट से किसानों की भी नींद उड़ी है। इस समय गेहूं की कटाई पीक पर है, ऐसे में अगर मौसम बिगडेगा तो सबसे ज्यादा गेहूं की और आम की फसल ही प्रभावित होगी। जिसके चलते किसान फिलहाल मौसम की जानकारी देते हुए गेहूं में पानी भी नहीं लगा रहे हैं। हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे से ऊपर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed