फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत

Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर(मेरठ)। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में कृषि विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। इस दौरान कार सवार मृतक की बहन की टांगों में गंभीर चोट आई। बताया कि ये बच्चे को बुखार के चलते मेरठ में डॉक्टर को दिखाने के लिए कार से जा रहे थे।
गांव मीरपुर निवासी अजय कुमार (26) पुत्र राजवीर सिंह तीन साल पहले कृषि विभाग में नियुक्त हुआ था। फिलहाल वह हापुड़ में तैनात था। चार दिन पहले अजय की पत्नी शगुन ने बेटे को जन्म दिया था। उसकी तबीयत खराब होने के चलते अजय अपनी बहन पुष्पा को लेकर बच्चे को मेरठ में डॉक्टर को दिखाने के लिए जा रहा था। वे कार से रोहटा गांव से बाहर पहुंचे तो दहिया धर्मकांटे के समीप दौड़ लगा रहे युवकों को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार सामने से आ रहे गन्ने से लदे ट्रॉले से जा टकराई। इसके चलते कार चालक अजय कुमार की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन पुष्पा के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। वहीं, कार की चपेट में आने से दौड़ लगा रहा रोहटा निवासी जैकी पुत्र ब्रजेश भी घायल हो गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ भिजवाया। वहीं, हादसे में तकनीकी सहायक अजय की मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि एक साल पहले ही अजय की शादी हुई थी। वहीं, पुष्पा भी सरकारी शिक्षिका है। परिवार में माता-पिता, एक बड़ा भाई अरविंद किनौनी मिल में नौकरी करता है। मृतक के चचेरे भाई पूनम सिंह ने रोहटा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जाको राखे साइयां, मार सके न कोय
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर कार की गन्ने से लदे ट्रॉले से भिड़ंत के चलते कार चालक अजय कुमार की मौत हो गई। वहीं, चालक की पिछली सीट पर अजय की बहन पुष्पा चार दिन के मासूम को गोद में लिए बैठी थी। हादसे में उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। जिससे चार दिन का मासूम हाथ से छूटकर चालक की सीट के नीचे जा गिरा। करीब आधा घंटे तक स्थानीय लोग अजय और उसकी बहन को कार से बाहर निकालने में लगे रहे। दोनों के शरीर से खून बह रहा था। बाद में पुलिस वालों देखा कि चालक की सीट के नीचे कपड़े में कुछ रखा है। उसमें नवजात को देखकर वे हैरत में पड़ गए। वह उस समय खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले जश्न अगली सुबह मचा रुदन
रविवार को अजय के परिवार में बेटा पैदा होने की खुशी में जश्न मनाया जा रहा था। परिजन और रिश्तेदार डीजे पर नाच रहे थे। वहीं, अगली सुबह परिवार में रुदन मच गया। एक साल पहले छह फरवरी को हुई शादी में अजय ने सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी। उसकी मौत पर पत्नी शगुन खुद को संभाल नहीं पा रही है। मातम देख लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
मुख्य बातें
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवकों को बचाने के प्रयास में कार गन्ना लदे ट्रॉले से जा टकराई
चार दिन पहले जन्मे अपने बेटे को चिकित्सक के पास मेरठ लेे जाते समय हुआ हादसा
अजय की तैनात हापुड़ में है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed