फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक

Fri, 08 Feb 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
रैली निकालकर किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के सातवें दिन टीम ने लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। टीम क्लीन मेरठ के संस्थापक अमित कुमार अग्रवाल भी अपनी टीम और परिवार के साथ शिविर में पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवकों को श्रमदान की भावना से अपने शहर और समाज में फैली गंदगी को साफ सुथरा करने को कहा।

क्लीन मेरठ की टीम और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मिलकर एक भव्य रैली भी निकाली। मेरठ कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली भामाशाह पार्क से कमिश्नरी चौराहा होते हुए वापस भामाशाह पार्क पहुंची। रैली का उद्देश्य लोगों को मेरठ शहर स्वच्छ हो के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के समापन से पहले सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वयंसेवकों ने समूह नृत्य, स्वरचित काव्य पाठ और समूह गान की प्रस्तुति से समा बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएन कॉलेज केप्राचार्य डॉ. बीएस यादव और विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका चौधरी, डॉ. अशोक कुमार, डॉॅ. एके अग्रवाल और अमति कुमार अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिता मलिक ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पीएस उज्जवल और डॉ. वीरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed