फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के भूमि पूजन की तैयारी में एनसीआरटीसी

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के भूमि पूजन की तैयारी में एनसीआरटीसी

Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के भूमि पूजन की तैयारी में एनसीआरटीसी
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के भूमि पूजन की तैयारी
विज्ञापन

- पाइल लोड टेस्टिंग के बाद एनसीआरटीसी का ये है अगला प्लान
- पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक किया जाना है निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ रहा है। लोकसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा से पहले नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एनसीआरटीसी) भूमि पूजन की तैयारी में जुट गया है। जिससे चुनाव में केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट को अपनी उपलब्धियों में शामिल कर सके। एनसीआरटीसी पहले चरण के लिए अभी तक सभी काम पूरे कर चुका है। हाल ही में मोहननगर फ्लाईओवर के पास पाइल लोड टेस्ट का कार्य शुरू हुआ है। इस काम को एक-दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
82 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम साहिबाबाद से दुहाई तक होना है। इसके लिए सड़क चौड़ीकरण, बिजली लाइन की शिफ्ंिटग का काम पूरा हो चुका है। इसी को देखते हुए पाइल लोड टेस्ट शुरू कर दिया गया है। इसका उद्देश्य लोक निवेश बोर्ड से सहमति के बाद तुरंत निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।
विज्ञापन

बजट में भी फंड का प्रस्ताव
रैपिड रेल के लिए केंद्र सरकार की ओर से जारी बजट में एक हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली सरकार भी रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए फंड देेने को लगभग तैयार है। इसके लिए पर्यावरण प्रदूषण प्राधिकरण ने भी आगे आकर पहल की है। जिससे प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर में आ रही तेजी
एनसीआरटीसी की तरफ से टेंडर तेजी से निकाले जा रहे हैं। जिससे निर्माण कार्य में देरी न हो। हाल ही में सरायकाले खां, और न्यू अशोक नगर में यार्ड बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इससे पहले मेरठ तक मिट्टी की जांच के लिए टेंडर निकाला जा चुका है।


वर्जन-----
दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए तेजी से तैयारियां चल रही हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द पहले चरण का काम शुरू हो जाए। -सुधीर कुमार शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed