{"_id":"5c520ca4bdec224e21134bf8","slug":"131548881060-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महिलाओं समेत आठ को स्वाइन फ्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महिलाओं समेत आठ को स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। स्वाइन फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को स्वाइन फ्लू के आठ नए मरीज मिले हैं। इनमें पांच महिलाएं हैं। चार मरीज मेरठ के रहने वाले हैं, जबकि सहारनपुर-गाजियाबाद के एक-एक और हापुड़ केदो मरीज हैं। इस सीजन में नवंबर 2018 से लेकर अब तक मेडिकल में स्वाइन फ्लू के 153 मरीजों को पुष्टि हो चुकी है। इनमें दो महिलाओं समेत तीन की मृत्यु हो चुकी है। इनमें 108 मरीज अब तक जनवरी में मिल चुके हैं।
मेरठ के नए मरीजों में 28 वर्षीय महिला चिलौरा की रहने वाली है। 36 साल की महिला सदर बाजार की। 59 वर्षीय व्यक्ति जागृति विहार और 41 वर्षीय युवक विक्रम बत्रा एंक्लेव में रहता है। गाजियाबाद के रईसपुर निवासी महिला 52 साल की है। हापुड़ के दो मरीजों में पांच साल का बच्ची है और 11 साल का बालक है, जबकि सहारनपुर के जैन बाग की रहने वाली महिला 58 साल की है। इन सबकी जांच मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है, जहां इन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि जो मरीज दूसरे जिलों के हैं, वहां के सीएमओ को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। मेरठ के मरीजों, उनकेपरिजनों और उनके आसपास टेमी फ्लू की दवाइयां बांटी गई हैं।