फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खराब दिनचर्या युवाओं को बना रही हृदय रोगी

खराब दिनचर्या युवाओं को बना रही हृदय रोगी

Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खराब दिनचर्या युवाओं को बना रही हृदय रोगी
खराब दिनचर्या युवाओं को बना रही हृदयरोगी
विज्ञापन

मेरठ। खराब दिनचर्या युवाओं को हृदयरोगी बना रही है। तंबाकू का सेवन, जंक फूड, नशा, बिना समय खाना और सोना, नियमित व्यायाम न करने केकारण लगातार लोग दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं।

गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान हृदय रोग चिकित्सक डॉ. हरिओम त्यागी ने बताया कि आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाते, जिसके कारण वह दिल की कई बीमारियों को न्यौता दे बैठते हैं। वेस्ट यूपी में 2016 के दौरान हृदय रोगियों की संख्या दो हजार की तुलना में तीन गुना अधिक होने की आशंका है। अब कम उम्र के लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक सर्वे के अनुसार भारत में दिल के दौरे का सामना करने वाले लगभग 12 प्रतिशत लोगों की उम्र 40 साल से कम है। यह आंकड़ा पश्चिमी देशों से दोगुना है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर हमारे शरीर को आराम देने के लिए रक्तचाप रात में कम से कम 10 प्रतिशत तक गिर जाता है और रात को देर से भोजन करने पर रक्तचाप में यह गिरावट नहीं हो पाती है, जो हृदयघात का जोखिम बढ़ाता है।
विज्ञापन


ऐसे बच सकते हैं हृदय रोगों से
आहार पर नियंत्रण।
नियमित व्यायाम।
धूम्रपान और तंबाकू की आदत छोड़ना।
50 साल की आयु के बाद कम से कम साल में एक बार हृदय की पूरी जांच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed