{"_id":"5b01dadd4f1c1bdd408b6a0b","slug":"131526848221-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क जांच शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
निशुल्क जांच शिविर का आयोजन
गंगानगर। मवाना रोड पंचवटी कॉलोनी में रविवार को जीवन धारा रक्त फाउंडेशन द्वारा निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने शुभारंभ किया। डॉ. कपिल सेठ, राजकुमार अग्रवाल, इशांक सेठ व अचिंत अग्रवाल आदि ने अतिथि का स्वागत किया। शिविर में न्यूटिमा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य की जांच की। टीम में कार्डियोलोजिस्ट ममतेश गुप्ता, ईएनटी डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. एचके डोगरा, डॉ. रोहित कांबोज, डॉ. विनय अग्रवाल आदि ने स्वास्थ्य का परीक्षण किया। संस्था के डायरेक्टर राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक शिविर में करीब 565 लोगों की जांच की गई। वहीं डॉक्टरों ने गर्मियों के दिनों में स्वास्थ्य का ख्याल रखने के टिप्स दिए।