{"_id":"5a945e894f1c1b4e588bb003","slug":"131519672969-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपकी ने ली मेरठ के दो युवकों की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपकी ने ली मेरठ के दो युवकों की जान
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मिनी ट्रक चलाने के दौरान चालक को झपकी आने से ट्रक सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसा। हादसे में चालक और हेल्पर की मौत हो गई।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत पावली खुर्द निवासी हितेश (38) पुत्र नेपाल सिंह शनिवार रात ग्वालियर भाड़े पर मिनी ट्रक से सामान लेकर गया था। साथ में हेल्पर शिवा (30) पुत्र रूप सिंह था। गाड़ी हितेश चला रहा था। रविवार तड़के करीब चार बजे ग्वालियर हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक वाहन में मिनी ट्रक घुस गया। जिसमें हितेश व शिवा की मौके पर मौत हो गई।
सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनोें को सौंपे गए। रात करीब नौ बजे दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे की वजह मिनी ट्रक चालक हितेश को झपकी आना बताया गया है। सुबह के चार बजे थे। गाड़ी की स्पीड 100 से ऊपर होने का अंदेशा जताया गया है। तभी हितेश को झपकी आई और मिनी ट्रक सड़क किनारे पर खड़े वाहन में जा घुसा था।