फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नवाजुद्दीन की फिल्म पर विवाद

नवाजुद्दीन की फिल्म पर विवाद

Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
नवाजुद्दीन की  फिल्म  पर विवाद
हलाला पर बनी फिल्म से देवबंदी उलमा नाराज
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मुस्लिम समाज में व्याप्त हलाला प्रथा को निशाना बनाकर बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा बनाई गई शार्ट फिल्म ‘मियां कल आना’ पर देवबंदी उलमा ने आंखें तरेर ली हैं। उनका कहना है कि फिल्म में हलाला को लेकर जो कहानी पेश की गई है, उसे सही नहीं कहा जा सकता। नवाजुद्दीन का यह कार्य नाजायज है।
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली शॉर्ट फिल्म ‘मियां कल आना’ को 18 जनवरी को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। मुस्लिम समाज में व्याप्त हलाला प्रथा को निशाना बनाकर बनाई गई फिल्म में दिखाया गया है कि तीन तलाक की प्रक्रिया के दौरान मुस्लिम महिला हलाला के दौरान किन-किन हालातों से गुजरती है।
विज्ञापन

इस फिल्म को लेकर तंजीम उलमा-ए-हिंद व अरबी के प्रसिद्ध विद्वान मौलाना नदीमुलवाजदी का कहना है कि बुनियादी तौर पर हलाला का जो मसला है वो पहले शौहर से शादी करने के लिए नहीं है। यह प्रक्रिया तलाकशुदा महिला को सहारा दिलाने के लिए होती है। तलाक के बाद हलाला करने में यह कोई शर्त नहीं होती कि किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह केवल इसलिए किया जा रहा है कि औरत फिर से पहले शौहर से निकाह कर सके। हलाला के बाद पहले शौहर से शादी करने के लिए या तो दूसरा शौहर उसे छोड़ दे या मर जाए तो इस स्थिति में औरत पहले पति से निकाह कर सकती है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में जो कहानी दिखाई गई है उसे गलत तरीके से पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतवा आन लाइन के चेयरमैन मौलाना अरशद फारूकी ने कहा है कि फिल्म बनाने वाले नवाजुद्दीन को शरीयत की जानकारी नहीं है। इस्लाम में तो फिल्म बनाना और देखना भी नाजायज है। नवाजुद्दीन का कार्य नाजायज है। मदरसा अदीबुल उलूम के मोहतमिम काजी रिहान पद्मावती, अलाउद्दीन खिलजी का उदाहरण देते हुए किसी भी किरदार या धार्मिक मसलों को गलत तरीके से पेश कर फिल्म बनाना एक चलन बनता जा रहा है। रहीस फिल्म में भी शिया समुदाय के खिलाफ गलत सीन था, जिसे विरोध के बाद हटाया गया। नवाजूद्दीन का मुस्लिम होने के बावजूद इस तरह की फिल्म बनाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed