फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जीएसटी के प्रावधानों में मिल रहे सुधार के संकेत

जीएसटी के प्रावधानों में मिल रहे सुधार के संकेत

Mon, 15 Jan 2018 02:37 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के प्रावधानों में मिल रहे सुधार के संकेत
मेरठ। जीएसटी के प्रावधानों में संशोधन के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, जीएसटी काउंसिल ने इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग से भी सुझाव मांगे हैं। सूत्रों का मानना है कि नए वित्तीय वर्ष के बजट से पहले या बजट में जीएसटी में संशोधन देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

स्टेट जीएसटी मुख्यालय के जीएसटी लागू हुए छह माह बीत गए हैं। जीएसटी काउंसिल की अध्ययन कमेटी इस संबंध में कार्य कर रही है। साथ ही स्टेट जीएसटी मुख्यालय ने विभागीय एडिशनल कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर आदि को पत्र लिखकर जीएसटी के प्रावधानों का अवलोकन कर उसमें उचित संशोधन का सुझाव देने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, जीएसटी लॉ ड्राफ्टिंग समिति के सदस्यों और जीएसटी केमास्टर ट्रेनरों से भी जीएसटी अधिनियम में संशोधन की गुंजाइश पूछी गई है। कहा गया है कि जिस प्रकार जीएसटी अधिनियम के किसी प्रावधान में संशोधन की गुंजाइश लगती है, उसका कारण बताते हुए अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाए। वाणिज्य कर सूत्रों का कहना है कि प्रदेश के सभी छोटे बड़े शहरों में बाजारों के सर्वे और व्यापार संगठनों से वार्ता के बाद जो सुझाव आए हैं, उनमें उचित सुझावों को भी इनमें शामिल किया जाएगा। इसके अलावा जीएसटी पोर्टल की व्यावहारिक दिक्कतों और कर सलाहकारों से मिले सुझावों पर भी विचार विमर्श किया जा सकता है। वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर वीएन सिन्हा का कहना है कि निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। जो भी शिकायतें और सुझाव आते हैं, उन्हें काउंसिल को भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed