{"_id":"5a512d654f1c1b44198b53ef","slug":"131515269477-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा कैंपों में दिए 14 हजार कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा कैंपों में दिए 14 हजार कनेक्शन
Updated Sun, 07 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
मेगा कैंपों से 14 हजार कनेक्शन दिए
मेरठ। पीवीवीएनएल ने शनिवार को 14 जनपदों में लगाए 466 मेगा कैंपों के जरिये 13 हजार 885 बीपीएल व एपीएल उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए गए। कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने कई मेगा कैंपों में पहुंचकर उनका निरीक्षण किया और उपभोक्ताओं के घर अपनी मौजूदगी में कनेक्शन कराए।
एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत शनिवार को मेगा कैंप लगाए गए थे। सर्वाधिक कनेक्शन मुरादाबाद जोन में 6284 कनेक्शन जारी किए गए। कनेक्शन लेने वाले बीपीएल और एपीएल उपभोक्ताओं को मीटर, सर्विस केबल, 9 वाट का एलईडी बल्ब, 2 स्विच और एक सॉकेट निशुल्क दिया गया। एपीएल उपभोक्ताओं को 50 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से दस महीने तक देने होंगे। मेरठ जोन में 2008, गाजियाबाद जोन में 3266, सहारनपुर जोन में 545 और नोएडा जोन में 523 कनेक्शन जारी किए गए।