फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खसरा नंबर 4599 की रिपोर्ट में तहसील कर्मियों ने कर दिया खेल

खसरा नंबर 4599 की रिपोर्ट में तहसील कर्मियों ने कर दिया खेल

Tue, 28 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खसरा नंबर 4599 की रिपोर्ट में तहसील कर्मियों ने कर दिया खेल
खसरा नंबर 4599 की रिपोर्ट में तहसील कर्मचारियों ने कर दिया खेल
विज्ञापन


- नजूल की जमीन पर मांगी गयी रिपोर्ट में गोलमोल जवाब देते हुए अपने यहां रिकार्ड न होने से किया इंकार
- 4599 की 2020 वर्गमीटर बेशकीमती जमीन पर हैं 9 कब्जेदार
- सर्किल रेट के हिसाब से 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की है जमीन

मेरठ।
गुलमर्ग सिनेमा के पास सरकारी जमीन में बने होटल की जांच में तहसील कर्मचारियों ने खेल कर दिया। मजबूरी में इस जमीन के कब्जेदारों की सूची तो तहसील कर्मचारियों को तैयार करनी पड़ी, लेकिन जमीन नजूल की है या नहीं इस पर सीधे जवाब देने के बजाए गेंद कलक्ट्रेट और एमडीए के पाले में डाल दी। जबकि सरकारी रिकार्ड में यह जमीन नजूल दर्ज है। तहसील कर्मचारियों ने रिकार्ड खंगालकर रिपोर्ट देने के बजाए गोलमोल रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भेजी है।

ये है पूरा मामला
अमर उजाला ने गुलमर्ग सिनेमा के पास खसरा नंबर 4599 जो कि नजूल की जमीन है, उसमें अवैध रूप से होटल निर्माण होने का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिस पर मंडलायुक्त ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन से जांच करने को कहा था। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने इस मामले में सदर तहसील से रिपोर्ट मांगी। लेकिन तहसील कर्मचारी होटल मालिक से सांठगांठ में लग गये। इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर अपर जिलाधिकारी प्रशासन तक भेजने में तहसील प्रशासन को करीब तीन माह लगे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में हुआ सांठगांठ का खेल
खसरा नंबर 4599 नजूल अभिलेखों में दर्ज है। लेकिन इस जमीन पर कब्जा कर कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज पुराने समय के तैयार कर लिये। इस बीच कुछ जमीन को तहसील में भी दाखिल खारिज कराकर निजी तौर पर दर्ज करा दिया गया। लेकिन तहसील कर्मचारियों ने इस रिपोर्ट को तैयार कर कलक्ट्रेट के नजूल विभाग जाकर नजूल रिकार्ड देखने के बजाए होटल मालिक द्वारा दिखाये दस्तावेजों को ही रिपोर्ट में शामिल कर दिया। लेकिन रिपोर्ट के अंत में लिख दिया कि जमीन नजूल की है, इसके लिए नजूल बाबू और होटल का नक्शा स्वीकृत हुआ है या नहीं इसके लिए एमडीए से जानकारी लेना उचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में मिले 9 कब्जेदार
खसरा नंबर 4599 में 2020 वर्ग मीटर पर कब्जा है। जिसमें 8 कब्जेदारों के नाम रिपोर्ट में दिये गये हैं। इनमें आमिर सिकंदर, हाजी इरशाद, मौ. आसिफ, हाजी सईद, हाजी इरशाद, दाताराम आदि, हाजी मुन्ना और हाजी बाबू को कब्जेदार बताने के साथ ही इसी जमीन के 154.6 मीटर पर रास्ता होने की बात कही गयी है।

बेशकीमती है यह जमीन
हापुड़ रोड स्थित गुलमर्ग सिनेमा के पास जिस नजूल की जमीन पर कब्जा किया गया है, यह जमीन बेशकीमती है। सर्किल रेट के अनुसार व्यवसायिक उपयोग वाली इस जमीन का रेट 90 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जिसकी कुल सरकारी कीमत ही 18 करोड़ 18 लाख रुपये बैठती है।

वर्जन.....
तहसील की रिपोर्ट के आधार पर नजूल का रिकार्ड दिखवाकर जांच को आगे बढ़ाया जायेगा। इसके बाद सभी अभिलेखाें के परीक्षण बाद कार्रवाई तय की जायेगी। इसके साथ ही एमडीए से भी नक्शा स्वीकृति की आख्या मांगी जायेगी।
सत्यप्रकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed