{"_id":"5a17331e4f1c1ba7678bd72b","slug":"131511469854-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में मनाया झंडा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में मनाया झंडा दिवस
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार झंडा दिवस मनाया गया। झंडे को सलामी देने के बाद एसएसपी ने पुलिस विभाग का नाम बुलंद करने वाली महिला कांस्टेबल को पुरस्कृत किया। एसएसपी ने डीजीपी के संदेश को पढ़ते उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को झंडे का सम्मान करना चाहिए।
एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी सिटी मानसिंह चौहान, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार वाजपेयी और तमाम सीओ पुलिस लाइन में पहुंचे। जहां पर झंडा फहराया गया। उसके बाद एसएसपी ने बताया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने झंडा लहराकर देश का गौरव बढ़ाया था। एसएसपी ने पांच किमी दौड़ में गोल्ड मेडल लाने वाली महिला सिपाही सरिता कुमारी को साइकिल भी दी। साथ ही संदेश दिया कि पुलिस विभाग का नाम रोशन करने वाले पुलिसकर्मियों का वह सम्मान करती हैं। उनके सम्मान में हर साल पुलिस लाइन में कार्यक्रम भी निर्धारित किया जाता है। ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मी खेल कूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर मेरठ पुलिस का सम्मान बढ़ाएं।
खास बात
पुलिस लाइन में मनाया गया झंडा दिवस, गोल्ड मेडल लाने वाली महिला कांस्टेबल को पुरस्कृत किया