{"_id":"59fa38c54f1c1ba7678b8db1","slug":"131509570757-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र अभय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र अभय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा (मेरठ)। छात्र अभय प्रताप सिंह का बुधवार को पैतृक गांव मुहारपुर (नोएडा) में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों, ग्रामीणों और सैन्य कर्मियों ने अभय को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
रोहटा रोड सरस्वती विहार निवासी सूबेदार मेजर पृथ्वीपाल सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह (13) आर्मी पब्लिक स्कूल मेरठ में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार सुबह स्कूल में अभय चक्कर खाकर बेहोश हो गया था। मिलिट्री हॉस्पिटल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हुई थी।
चाइना बॉर्डर पर तैनात पृथ्वीपाल सिंह मंगलवार आधी रात घर पहुंचे। जिसके बाद परिजन बुधवार सुबह सात बजे मिलिट्री हॉस्पिटल से अभय के शव को लेकर सीधे नोएडा के अपने पैतृक गांव मुहारपुर के लिए रवाना हो गए। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। अभय के तहेरे भाई लखेश सिंह ने मुखाग्नि दी। इस दौरान गांव में हर व्यक्ति ने मौत पर दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन
शव देखकर फफक पड़ा पिता
परिजनों के अनुसार पृथ्वीपाल सिंह मंगलवार आधी रात को ही शव को मिलिट्री हॉस्पिटल से घर लाना चाहते थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सुबह जब हॉस्पिटल पहुंचे तो इकलौते चिराग अभय का शव देखते ही फफक पड़े। शव से लिपटकर फूट फूटकर रोने लगे। इस दौरान अभय की मां अनीता प्रताप की हालत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गईं। किसी तरह परिजन और सेना के जवानों ने दंपति को संभाला और शव को गांव पहुंचाया।
खास बात
- आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्र अभय की मौत का मामला
- पैतृक गांव मुहारपुर नोएडा में हुआ अंतिम संस्कार