फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एफएसडीए ने भरे दूध-घी और मक्खन के नमूने

एफएसडीए ने भरे दूध-घी और मक्खन के नमूने

Thu, 28 Sep 2017 03:03 AM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
एफएसडीए ने भरे दूध-घी और मक्खन के नमूने
मेरठ। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बुधवार को तीन स्थानों पर छापामारी कर पांच नमूने लिए। इनमें मिलावट का संदेह है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने शास्त्रीनगर सेक्टर-11 में इंडिया डेयरी से दूध, घी और क्रीम के नमूूने लिए। एनएच-58 बाईपास पर नंगलाताशी से राजकुमार के यहां से और एनएच-58 रोहटा बाईपास से अमरीश चौहान के यहां से दूध के दो सैंपल लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावट पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दर्पण कुमार, रीना शर्मा, वैभव शर्मा, वाईडी आर्य, परमवीर सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे।

दो माह में 29 नमूने फेल
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दो माह में घी, दूध आदि के जो नमूने लिए थे, उनमें से 29 नमूने फेल हो गए थे। इनमें 29 एफआईआर ही दर्ज कराई गई थी और 6.74 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। जो नमूने फेल हुए थे, उनमें मिठाई के तीन, दूध के सात, बटर, घी और आइसक्रीम के नौ नमूने फेल हुए थे। पानी, वनस्पति घी, सुपारी, पान मसाला के एक-एक, गुटखा के दो नमूने और चार अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी फेल हुए थे।
विज्ञापन

- एफएसडीए ने भरे नूमने, त्योहारी सीजन में जारी है छापामारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed