फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 people injured in clashes at two places in Kankarkheda

Meerut News: कंकरखेड़ा में दो जगहों पर मारपीट, 13 लोग घायल

Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
13 people injured in clashes at two places in Kankarkheda
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र में बुधवार रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं,दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहटा रोड स्थित लवकुश पुरम निवासी विनोद और उसके भाई अनिल के बीच दुकान के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। भाई दूज पर दोनों पक्षों के रिश्तेदार घर आए हुए थे। बुधवार रात किसी बात को लेकर महिलाओं में कहासुनी हो गई और वह मारपीट में बदल गई। झगड़े में विनोद पक्ष से उनके दामाद सहित पांच लोग और अनिल पक्ष से दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना नंदपुरी की है। हरप्रीत अपने घर के बाहर पटाखे जला रहा था और पड़ोसी ने विरोध जताया। आरोप है कि हरप्रीत पटाखे जलाता रहा। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान हरप्रीत, मनप्रीत और गुरप्रीत समेत तीन लोग और दूसरे पक्ष से अंकित व सागर समेत तीन घायल हो गए। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है की दोनों मामलों में केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed