फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 new corona patient

13 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

Tue, 24 Nov 2020 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
13 new corona patient
13 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

मवाना/दौराला/हस्तिनापुर/सरधना। दौराला शुगर मिल कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में कैंप लगाया। जांच के दौरान एक कर्मचारी को कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर आयोजित कैंप में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। वहीं हस्तिनापुर में जांच में पांच, सरधना में एक युवक और मवाना में तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि सोमवार को मिल परिसर को सैनिटाइज कराया गया। किसानों को मास्क वितरित किए गए और हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज कराया गया। कैंप में 170 कर्मचारियों की जांच की गई। इसमें एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला। सीएचसी दौराला व द्वारिकापुरी में भी कैंप आयोजित किया गया। मिल समेत तीनों स्थानों पर 337 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में पाबली खास के दो ग्रामीण और मोदीपुरम का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों को मास्क लगाने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। उधर, हस्तिनापुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि रविवार को कस्बे के 93 लोगों के आरटीपीसीआर के सैंपल जिला अस्पताल भेजे थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में पांच लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पॉजिटिव निकले लोगों के आसपास के 198 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई।
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित था युवक
सरधना। छबड़िया गांव निवासी एक युवक कई दिन से बुखार से पीड़ित चल रहा था। उसने तीन दिन पहले मेरठ के मेडिकल अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। सोमवार आई रिपोर्ट में युवक को कोरोना की पुष्टि हुई। कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार त्यागी ने बताया कि सोमवार को 152 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला हुई लापता
बहसूमा। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार को कस्बे में कोरोना संक्रमित महिला के घर पहुंची तो वह लापता मिली। वहीं परिजनों ने जांच कराने से इनकार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पंचायत के ईओ व थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर अन्य परिजनों की जांच कराई गई। पीएचसी प्रभारी डॉ. रक्षित ने बताया कि 21 नवंबर को मेरठ के निजी चिकित्सक के यहां कस्बे के मोहल्ला चैनपुरा की महिला ने कोरोना की जांच कराई थी। इसमें महिला को कोरोना की पुष्टि हुई थी।

143 लोगाें की जांच की
मवाना। सीएचसी परिसर में 103 लोगों के एंटीजन किट से तथा 40 की आरटीपीसीआर से कोरोना की जांच की गई। इसमें सभी निगेटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी में सोमवार को 103 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। वहीं गत दिवस भेजी गई आरटीपीसीआर में तीन लोग पॉजिटिव मिले। इनमें मवाना शुगर मिल कॉलोनी की एक महिला, एक पुरुष और मोहल्ला काबली गेट निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed