फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 candidates in the fray for the post of Sardhana Municipality President

Nikay Chunav 2023: सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Fri, 28 Apr 2023 10:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2023 10:07 AM IST
सार

निकाय चुनाव में सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

विज्ञापन
13 candidates in the fray for the post of Sardhana Municipality President
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन बृहस्पतिवार को सरधना तहसील में नगर पालिका व पांच नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों पर कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए। सरधना नगर पालिका सहित पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर अब 78 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


निकाय चुनाव में सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। जबकि सदस्य पद पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं। नगर पंचायत लावड़ के अध्यक्ष पद पर 15 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। सदस्य पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन


खिवाई नगर पंचायत से 14 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। भाजपा की बागी प्रत्याशी बताई जा रही रश्मि राघव पत्नी अनिल राघव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया। खिवाई में कुल 13 प्रत्याशी चुनाव में रह गए हैं। खिवाई नगर पंचायत से सदस्य पद पर आठ नामांकन वापस हुए हैं। दौराला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर 15 नामांकन आए थे। जिनमें से निर्दलीय प्रत्याशी सुशील पाल व नवीन शर्मा ने नामांकन वापस लिया। दौराला नगर पंचायत में 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: अदालत में पेश हुए सपा विधायक नाहिद हसन, तय नहीं हुए आरोप, अब 19 मई लगी अगली तारीख

करनावल नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए कुल 16 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। जिनमें से केवल निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम पत्नी नरेंद्र ने नामांकन वापस लिया है। हर्रा में अध्यक्ष व सदस्य पद पर किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: राजस्व टीम पर फायरिंग, अफसरों ने भागकर बचाई जान, बसपा नेता के भाई और नौकर पर मुकदमा दर्ज

एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि सरधना नगर पालिका सहित लावड़, दौराला, करनावल, हर्रा व खिवाई नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कुल 82 नामांकन आए हैं। जिनमें से करनावल व खिवाई से एक-एक, जबकि दौराला से दो नामांकन वापस लिए गए हैं। शुक्रवार को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed